अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद मुरादाबाद महानगर की बैठक आज श्री रोहन सक्सेना प्रदेश अध्यक्ष बजरंग दल के घर पर सम्पन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री रोहन सक्सेना जी द्वारा दिशांत सैनी जी को राष्ट्रीय छात्र परिषद महानगर मुरादाबाद के महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया, बैठक में रोहन सक्सेना राष्ट्रीय बजरंग दल प्रदेश अध्यक्ष आनंद प्रजापति जिला महामंत्री चरण सिंह प्रजापति अभिषेक श्रीवास्तव महानगर मीडिया प्रभारी इशांत भारद्वाज महानगर सुरक्षा प्रमुख दिशांत सैनी महामंत्री अक्षय शुक्ला महानगर से अखाड़ा प्रमुख जतिन प्रजापति प्रखंड अध्यक्ष शिवम प्रजापति महानगर सोशल मीडिया प्रभारी युवा सक्सेना अवनीश जी धर्मपाल जी प्रियांशु योगेश माली कृष्णा सरजीत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बजरंग दल मीडिया प्रभारी ने मीडिया को बताया कि दिशांत सैनी एक निडर,निर्भीक एवं कर्तव्यनिष्ठ बजरंग दल कार्यकर्ता है एवं दिशांत सैनी संगठन के सभी कार्यों में समर्पित होकर भाग लेते रहे हैं मैं समस्त बजरंग दल कार्यकारिणी की तरफ से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।