लोकेशन धार मध्य प्रदेश
इमरान खान की रिपोर्ट इंडियन न्यूज़ टीवी धार जिला ब्यूरो चीफ धार मध्य प्रदेश
दिनांक 14.02.2025
धार उप पुलिस महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में धार पुलिस को डकैती व चोरी के गंभीर अपराधों में 15,000/- रुपये के फरार उद्घोषित 02 आरोपियों को पकडनें में मिली महत्वपूर्ण सफलता ।
उप पुलिस महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा डकैती, लूट व बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों में फरार चल रहे इनामी/फरारी/स्थाई बदमाशों की धड़पकड़ हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार डॉ. इंद्रजीत बाकलवार के निर्देशन में धार जिलें के समस्त सी.एस.पी./ एस.डी.ओ.पी. महोदय, थाना प्रभारियों के साथ-साथ सायबर सेल धार प्रभारी प्रशांत गुंजाल को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर उचित कार्यवाही हेतु लगाया गया था।
इसी तारतम्य में दिनांक 13.02.2025 को सायबर सेल टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना गंधवानी के डकैती के अपराध में लंबे समय से फरार चल रहा आरोपी अनिल पिता थानसिंह निवासी पिपल्दा का गंगानगर तिरला में मजदूरी कर रहा हैं।
मुखबिर की सूचना पर से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर तत्काल सायबर सेल टीम व गंधवानी थाना टीम गंगानगर तिरला पहुँची। जहां मुखबिर द्वारा बताये गए हुलिए अनुसार एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा गया। नाम पता पुछते अपना नाम अनिल पिता थानसिंह अखाडे उम्र 28 वर्ष निवासी अखाडियापुरा पिपल्दा थाना गंधवानी जिला धार का होना बताया।
आरोपी अनिल पिता थानसिंह थाना गंधवानी के अपराध क्रमांक 278/2021 धारा 394,395 भादवि में घटना दिनांक से फरार था। आरोपी अनिल की गिरफ्तारी हेतु गंधवानी पुलिस द्वारा भरसक प्रयास किए, परंतु आरोपी शातिर होकर अपना निवास स्थान बदल कर रह रहा था। पुलिस अधीक्षक धार महोदय द्वारा आरोपी अनिल की गिरफ्तारी पर 10,000/- रुपये इनाम की उद्घोषणा की गई थी।
इसी प्रकार सायबर सेल धार टीम को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की थाना पीथमपुर के चोरी के अपराध में फरार आरोपी कैलाश पिता हिम्मतसिंह नि. उकाला थाना टाण्डा का धार बस स्टेण्ड पर कहीं जाने के लिये खडा हैं। टीम व्दारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना पीथमपुर पुलिस टीम के साथ दबिश देकर आरोपी कैलाश पिता हिम्मतसिंह मेहता उम्र 22 वर्ष निवासी उकाला पटेल फल्या थाना टाण्डा जिला धार को पकडा।
आरोपी कैलाश थाना पीथमपुर के अपराध क्रमांक 105/2021 धारा 379 भादवि में विगत 04 वर्षो से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक धार महोदय द्वारा 5,000/- रुपये इनाम की उद्घोषणा की गई थी।
क्र. थाना गिरफ्तार फरार आरोपी का नाम
01 गंधवानी अनिल पिता थानसिंह अखाडे उम्र 28 वर्ष निवासी अखाडियापुरा पिपल्दा थाना गंधवानी जिला धार
02 पीथमपुर कैलाश पिता हिम्मतसिंह मेहता उम्र 22 वर्ष निवासी उकाला पटेल फल्या थाना टाण्डा जिला धार
सराहनीय योगदान-
सायबर सेल धार प्रभारी उनि प्रशांत गुंजाल, उनि विनय परमार, सउनि विनोद पटेल, सउनि रामसिंह गौड, प्रआर. बलराम, प्रआर. राजेश सिंह चौहान, प्रआर. मुकेश डावर, प्रआर.सर्वेश, प्रआर. विजय भाटी, प्रआर. दिनेश, आर. प्रशांत सिंह चौहान, आर. भानु प्रताप सिंह, आर.रोहित नरगावे, आर. तरुण, आर. शुभम, आर. राघवेन्द्र, आर. पियुष मालवीय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
धार से इमरान खान की रिपोर्ट कैमरामैन सलीम अहमद के साथ इंडियन न्यूज़ टीवी धार जिला ब्यूरो चीफ धार मध्य प्रदेश मोबाइल नंबर 9098787555