पीलीभीत ग्रामीणों के हक पर कोटेदार डाल रहा डाका, नवनिर्वाचित प्रधान के घर पहुँच कर महिलाओं ने काटा हंगामा
ग्रामीणों का राशन हड़प रहा कोटेदार, ग्रामीणों ने की नवनिर्वाचित प्रधान से शिकायत
पीलीभीत जनपद के थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव सपहा में ग्रामीण महिलाओं ने कोटेदार पर राशन हड़पने का आरोप लगाया है। सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर बर्गवा नागरिकों के लिए कोटेदार के माध्यम से राशन उपलब्ध कराया जाता है परंतु कोटेदार कार्ड धारकों को निर्धारित मात्रा में राशन उपलब्ध नहीं कराते हैं जिसको लेकर ग्रामीणों को अधिकारियों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं इस संबंध में ग्रामीणों ने जनसुनवाई पोर्टल तथा जिला प्रशासनिक दफ्तरों में शिकायत की है।
ऐसा ही मामला कलीनगर तहसील की ग्राम पंचायत सपहा से सामने आया है जहां के निवासी ग्रामीणों ने कोटेदार पर राशन ना देने का आरोप लगाया है इतना ही नहीं ग्रामीणों ने जब राशन ना देने का कारण कोटेदार से पूछा तो उठ कोटेदार ने अभद्रता करते हुए कई ग्रामीणों के राशन कार्ड भी फाड़ दिए जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से की है। लेकिन शिकायत होने के बावजूद भी उक्त कोटेदार पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। कलीनगर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सपहा जहां के निवासी महिलाओं ने शिकायत कर आरोप लगाया है कि गांव का कोटेदार प्रत्येक कार्ड धारक को 5 किलो राशन कम देता है राशन कार्ड धारक जब कम राशन वितरण करने का विरोध करते हैं तो उक्त कोटेदार द्वारा उनसे अभद्रता की जाती है।शिकायत करने पर कोटेदार कहता है कि हमें नीचे से ऊपर तक भेजनी पड़ती है ऐसे में कटौती नहीं करेंगे तो अधिकारियों का हिस्सा कैसे पहुंचेगा।
इससे परेशान होकर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पूर्ति निरीक्षक से की है वही पूर्ति निरीक्षक ने बताया है कि शिकायत मिली है शिकायत की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
फूलचंद राठोर ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज़ पीलीभीत