कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए होटल, भोजनालय और रेस्टोरेंट खोले जा सकेंगे, कलेक्ट्रेट एनआईसी कक्ष में जिला क्राईसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में लिये गए निर्णय

डिंडौरी जिले में जिला प्रशासन द्वारा जारी कोविड-19 के प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए होटल भोजनालय और रेस्टोरेंट खोले जा सकेंगे। अंतर्राज्यीय बस सेवाएं बंद रहेंगी। व्यापारी और सब्जी विक्रेताओं को कोरोना टीका लगाने के बाद भी दुकान संचालित करने की अनुमति रहेगी। दुकानें प्रातः 7ः00 बजे से सायंकाल 6ः00 बजे तक खोली जा सकेंगी। रविवार को कलेक्ट्रेट एनआईसी कक्ष में आयोजित जिला क्राईसिस मैनेजमेंट गु्रप की बैठक में उक्त निर्णय लिए गए। इस अवसर पूर्व केबिनेट मंत्री श्री ओमप्रकाश धुर्वे, भाजपा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र राजपूत, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री पंकज सिंह तेकाम, कलेक्टर श्री रत्नाकर झा, पुलिस अधीक्षक श्री संजय सिंह, एसडीएम डिंडौरी श्री महेश मण्डलोई, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 रमेश मरावी, जिला भाजपा महामंत्री श्री राजेन्द्र पाठक, डाॅ0 सुनील जैन, श्री प्रभात जैन, श्री इंद्रपाल सोनपाली सहित जिला क्राईसिस मैनेजमेंट गु्रप के सदस्य मौजूद थे।
प्रशांत सिंह सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला.डिंडोरी मध्य प्रदेश ………..