हत्या के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार छापीहेड़ा थाना क्षेत्र का मामला
9 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ,जमीन में खाई खोदने को लेकर चल रही थी पुरानी रंजिश,जान से मारने की नियत से मारपीट की एक की मौत, 02 घायल
जमीन में खाई खोदने के चलते आपसी रंजिश ने इस कदर तूल पकड़ा कि दोनों पक्षों में बात हाथापाई से लेकर गंभीर मारपीट तक पहुंच गई वही मौके पर घटित इस घटनाक्रम के दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी कुछ समय उपरांत मृत्यु हो गई।
पिछले सप्ताह राजगढ़ जिले थाना छापीहेड़ा क्षेत्रांतर्गत ग्राम कडलावत के पास झगडे की सूचना प्राप्त हुई, इस झगड़े में घायलों में से एक व्यक्ति लालसिंह सोंधिया की गंभीर चोट लगने से मौत हो गई।
पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की.
आरोपियों ने डंडा, फरसे , तलवार से मारपीट की थी जो घटना के बाद मौके से फरार हो गए थे थाना प्रभारी छापीहेड़ा व टीम के लगातार प्रयास से 09 आरोपियों को थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम संडावता,कालापीपल सहित अन्य संभावित स्थानों से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। कुल 13 आरोपियों में से 09 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और चार आरोपियों की तलाश में पुलिस कर रही है.
बाइड:- आर एस सक्तावत थाना प्रभारी छापीहेड़ा ।
राजगढ़ से संवाददाता रामबाबु चौहान ।