दिनांक 5 मार्च 2025 को आंगनबाड़ी केंद्र सिंग्रामपुर क्रमांक 1 में पोषण ट्रैकर अंतर्गत एफ आर सी का प्रशिक्षण
दमोह: सिंग्रामपुर एवं सिंगपुर सेक्टर की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया जिसके अंतर्गत समस्त आंगनबाड़ी के कार्यकर्ताओं को फेस कैपचरिंग, ई केवाईसी, हितग्राही पंजीयन एवं सभी हितग्राही सर्वे के बारे में समझाया गया साथ ही दोनों सेक्टर के विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई इस अवसर पर परियोजना अधिकारी रिंकल घनघोरिया,पर्यवेक्षक सुन्दरलाल अहिरवार, पर्यवेक्षक प्रीति शर्मा ,ब्लॉक समन्वयक आशीष पटेल की उपस्थिति रही।