नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग।
वैदिक तंत्र से रविंद्र आचार्य कर रहे हैं कई इलाज
हजारीबाग के दारू और टाटी झरिया प्रखंड सीमांकन पर निवास करने वाले आचार्य रविंद्र कुमार ने तंत्र-मंत्र से कई
गंभीर रोगों का इलाज करते हैं। रविंद्र कुमार एक तांत्रिक पारंगत अपने आप को बताते हैं जो कई तरह के रोगों का सहजता से इलाज करते हैं। रविंद्र कुमार ने बताया कि परिक्रमा शक्ति धाम में खुली शाश्वत सनातन की अद्भुत शक्तियां, जिसके अंतर्गत सैकड़ो रोग, कष्ट, समस्याएं सभी साध्य या असाध्य रोग व्यसन चाहे शराब, ब्राउन शुगर, गांजा, बीड़ी, सिगरेट, मांस- मदिरा, मुर्गा, मछली, अंडा सूअर या लवेरिया पति-पत्नी के बीच तमाम समस्याओं का इलाज आसानी पूर्वक हो जाता है। जिसमें सिर्फ पूजा पाठ प्रार्थना के द्वारा यह सारी समस्याओं का निशुल्क निदान हमेशा हमेशा के लिए चला जाता है। 17 मार्च 2025 को टाटीझरिया प्रखंड मे झरपो के चमगड़वा टोला में लगभग एक दर्जन से अधिक महिला पुरुषों की कई तरह की पीड़ा एवं रोग से निदान दिलाया। इन्होंने कहा कि वैदिक एवं तांत्रिक शक्तियों से इसका निदान किया जाता है। इसमें संकल्प और प्रार्थना के द्वारा लोगों को रोग मुक्त किया जाता है ।