लोकेशन धार मध्य प्रदेश
दिनाँक : 19-03-2025
धार से इमरान खान की रिपोर्ट इंडियन टीवी न्यूज़ धार जिला ब्यूरो चीफ धार
धार के थाना पीथमपुर क्षेत्र में रात्रि में घर की राह भटके मिले 10 वर्षीय बालक को डायल 112/100 एफ आर व्ही जवानों ने परिजन से मिलाया
धार के थाना पीथमपुर क्षेत्र के सेक्टर नंबर 01 में एक 10 साल का बालक मिला है जो अपने बारे में कुछ बता नहीं पा रहा है एवं अपने घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 19-03-2025 को रात्रि 02:26 बजे प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्ति पर तत्काल पीथमपुर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक विवेक सिंह परिहार पायलेट दीपक गेहलोद ने मौके पर पहुँचकर बताया कि 10 वर्षीय बालक बोलने में असमर्थ था, एफ आर व्ही स्टाफ द्वारा आसपास के क्षेत्र में बालक के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी । एफ आर व्ही स्टाफ को जानकारी प्राप्त हुई कि बालक बगदून में सेक्टर नंबर 03 टाटा स्टील चौराहे के पास रहता हैं। एफ आर व्ही स्टाफ बालक को अपने साथ लेकर बगदून पहुँचे एवं सत्यापन उपरांत बालक को उसके परिजन के सुपुर्द किया।
धार से इमरान खान की रिपोर्ट कैमरामैन सलीम अहमद के साथ इंडियन टीवी न्यूज़ धार जिला ब्यूरो चीफ धार मध्य प्रदेश मोबाइल नंबर 9098787555