ऑल इंडिया मिल्ली कौंसिल की पहल: सहारनपुर जेल से दो क़ैदियों की रिहाई, गरीब परिवारों को मिली बड़ी राहत
ऑल इंडिया मिल्ली कौंसिल, जिला सहारनपुर ने एक सराहनीय इंसानी सेवा करते हुए जेल में सज़ा काट रहे दो क़ैदियों की रिहाई को मुमकिन बनाया। ये क़ैदी जुर्माने की रकम अदा न कर पाने की वजह से जेल में सज़ा भुगत रहे थे।
मिल्ली कौंसिल की इस हमदर्दाना कोशिश ने न सिर्फ़ इन क़ैदियों को नई ज़िंदगी दी बल्कि उनके परिवारवालों के चेहरों पर भी खुशी ला दी। इस नेक काम को अंजाम तक पहुँचाने में मौलाना डॉक्टर अब्दुल मालिक मुगीसी राष्ट्रीय संयोजक, आल इंडिया मिल्ली यूथ ऑर्गनाइज़ेशन मिल्ली कौंसिल की पहल और हाजी फ़ज़लुर्रहमान अलीग सरपरस्त व पूर्व सांसद, सहारनपुर की निगरानी में हैदर रऊफ़ सिद्दीकी (उपाध्यक्ष, यूनिट जिला सहारनपुर) के साथ राजा भाई, अदनान भाई और परवेज़ मलिक ने कड़ी मेहनत की।
ये क़ैदी आर्थिक तंगी की वजह से जुर्माने की रकम अदा करने में असमर्थ थे, इसलिए अदनान भाई और राजा भाई ने हमदर्दी दिखाते हुए 21 हज़ार रुपये अदा किए और उनकी रिहाई को मुमकिन बनाया। रिहाई के बाद, इन क़ैदियों ने अपनी पुरानी ग़लतियों पर अफ़सोस जताया और आगे एक बेहतर ज़िंदगी जीने का वादा किया। इसके अलावा, परवेज़ मलिक ने इन क़ैदियों के परिवारवालों की मदद की और रमज़ान के पाक महीने के मद्देनज़र उनके लिए ख़ास इंतज़ाम भी किए।
मौलाना डॉक्टर अब्दुल मालिक मुगीसी ने इस कामयाबी पर खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा: “रमज़ान रहमतों और मग़फ़िरत का महीना है, और इस पाक महीने में ज़रूरतमंदों की मदद करना बहुत बड़ी नेकी है। मिल्ली कौंसिल की टीम ने इन क़ैदियों की रिहाई के लिए पूरी मेहनत की। मिली कौंसिल हमेशा से गरीब और पिछड़े लोगों की भलाई के लिए काम करती रही है और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा। अल्लाह हमारी इस कोशिश को क़ुबूल करे और हमें और भी ज़्यादा ख़िदमत करने के मौके दे।”
हैदर रऊफ़ सिद्दीकी ने भी इस मौके पर कहा: “यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि हम अपने भाइयों की मदद कर सके। अल्लाह का शुक।
रिपोर्टरमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़