सहारनपुर से बड़ी खबर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विजेंद्र कश्यप पर लगे आरोप छुटमलपुर सभासद अंकुर सैनी ने लगाए आरोप BJP नेता बिजेंद्र कश्यप पर लगे गंभीर आरोप, निष्कासन की उठी मांग
बेटी और पत्नी की आड़ में 18 लाख 70 हजार हड़पना चाहता है
जिलाध्यक्ष बनते ही उल्टे जेल भिजवाने की धमकियां दे रहा है
सहारनपुर की राजनीति में इन दिनों भूचाल आया हुआ है। भाजपा नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप पर 18 लाख 70 हजार रुपये की ठगी का आरोप लगने के बाद पार्टी में असंतोष की लहर है। आरोप है कि प्लॉट के नाम पर पैसे लेने के बाद ना तो प्लॉट दिया गया और ना ही पैसे लौटाए गए।
क्या है मामला?
छुटमलपुर से भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल सहारनपुर सर्किट हाउस पहुंचा और प्रदेश प्रभारी पंचायत चुनाव विजय बहादुर पाठक से मिलकर बिजेंद्र कश्यप को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल का कहना है कि जो पार्टी महिलाओं का सम्मान करती है, उसी पार्टी का एक नेता बेटी और पत्नी की आड़ लेकर ठगी कर रहा है।
सत्ता की धमकियां?
सभासद व युवा भाजपा नेता अंकुर सैनी ने आरोप लगाया कि बिजेंद्र कश्यप ने उन्हें फोन कर अपने पास बुलाया और धमकी दी।और कहा, “जिलाध्यक्ष बनते ही उल्टे तुम्हें ही पैसे देने होंगे।” इतना ही नहीं, अंकुर का कहना है कि जब वे पैसे मांगने उनके पास गए तो गाली-गलौज और बदतमीजी की गई। कश्यप ने सत्ता की धौंस दिखाते हुए कहा कि “तुम्हारे पैसे भी नहीं देता और जेल भी भिजवाऊंगा।”
सड़क पर उतरने की तैयारी
प्रतिनिधि मंडल में शामिल अंकुर सैनी, सुमित कांबोज, सोविंदर कांबोज और अन्य नेताओं का कहना है कि एक सप्ताह के भीतर यदि बिजेंद्र कश्यप को निष्कासित नहीं किया गया तो जिले में उनके पुतले फूंके जाएंगे। इसके साथ ही लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से मिलकर कार्यवाही की मांग की जाएगी और जल्द ही सहारनपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी।
क्या भाजपा नेतृत्व करेगा कार्रवाई?
भाजपा में गुटबाजी और आंतरिक कलह का यह मामला कोई पहली बार नहीं है। लेकिन इस बार मामला सत्ता के रौब और ठगी का है, जो पार्टी की छवि पर दाग लगा रहा है। अब देखने वाली बात होगी कि पार्टी नेतृत्व बिजेंद्र कश्यप पर कोई कार्रवाई करता है या सत्ता की धमकियों को अनदेखा किया जाएगा।
रिपोर्टर रमेंश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़