जिला मुख्यालय स्थित स्टेट बैंक शाखा के द्वारा जिला अस्पताल को संबंधित मरीजों के उपचार हेतु चिकित्सा सामग्री वितरण की गई है। स्टेट बैंक अधिकारियों ने बताया कि,कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के निर्देशन में, कोविड कॉल के दौरान,जिला अस्पताल में कोविड की रोकथाम के लिए एवं उपचार के लिए जो भी सामग्री चाही गई थी,उसी तारतम्य में अस्पताल परिसर पर, कलेक्टर एवं बैंक अधिकारियों की मौजूदगी में अस्पताल प्रबंधन के समक्ष, उपचार से सम्बंधित विभिन्न प्रकार की सामग्री एवं एक ट्रैक्टर ट्रॉली प्रदान की गई है, एवं इसके पूर्व में भी अस्पताल प्रबंधन को उमरिया स्टेट बैंक शाखा के सौजन्य से एक एम्बुलेंस वाहन एवं कुछ अन्य सामाग्री वितरित की गई थी। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर बीके-प्रजापति ने बताया कि उमरिया स्टेट बैंक शाखा के द्वारा,कलेक्टर की मौजूदगी में जिला अस्पताल के लिए एक ट्रैक्टर ट्रॉली,, कुछ व्हील चेयर,,सेक्सन मशीन,,एवं अन्य सामाग्री दी गई है,एवं इसके पहले भी शाखा के द्वारा,जिला अस्पताल के लिए सामाग्री वितरण की गई थी। जहाँ-हम तहेदिल से उमरिया स्टेट बैंक को धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।