राकेश मित्र जिला-कांकेर
पिछले दिनों रायपुर पहुंचीं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी और भानुप्रताप नगर पंचायत के अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री से भेंट कर भानुप्रतापपुर रेलवे स्टेशन तक पहुंच मार्ग बनाने की मांग रखी… जिस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा… कुछ लिखकर मांगोगे तब मिलेगा.आनन फ़ानन में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी ने एक कोरा कागज लिया और CM सामने ही आवेदन लिखकर अपना हस्तलिखित आवेदन दे दिया जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक जवाब दिया है… उम्मीद है क्षेत्र की जनता को इसका लाभ आने वाले दिनों में मिलेगा।