उरई(जालौन):
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने सुनी जन समस्याएं: अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश: जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने सोमवार को अपने आवास आलौकिक भवन उरई में जनपदवासियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे, जिन्हें डॉ.अनुरागी ने गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए समाधान का भरोसा दिलाया। जन सुनवाई के दौरान उन्होंने उपस्थित संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक समस्या का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा पीड़ितों को समयबद्ध न्याय प्रदान हो। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का समाधान ही प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। समस्याएं लंबित रहने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि जिला पंचायत जनहित से जुड़े कार्यों में पूरी पारदर्शिता और तत्परता से काम कर रही है। जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ प्रशासन को भी जन समस्याओं के निराकरण के लिए संवेदनशील रहना चाहिए जिससे फरियादियों की समस्यायों का समाधान गुणवत्तापूर्ण हो सके। उन्होंने कहा कि फरियादी बहुत ही आशा के साथ अपनी समस्या लेकर जिला मुख्यालय आता है । शासन की मंशानुरूप उसको त्वरित न्याय मिलना चाहिए।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश