नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
सड़क दुर्घटना में 5 वर्षीय बच्ची चाहत परवीन की घटना स्थल पर हुई मौत
हजारीबाग: शादी में जा रहे एक परिवार के सड़क दुर्घटना में 5 वर्षीय बच्ची चाहत परवीन की घटना स्थल पर हुई मौत और तीन गंभीर रूप से घायल घायलों में मोहम्मद शहजाद, पत्नी रूबेदा खातून, डेढ़ वर्षीय बच्चे आयन परवीन सहित तिन को रांची हिप्स रेफर किया गया,घटना भारत पेट्रोल पंप के नजदीक ग्राम बंगा सिरसी में हुआ जिसे ग्रामीणों द्वारा गाड़ी को पकड़ा गया गाड़ी का ड्राइवर पुलिस हिरासत इचाक थाना में रखा गया है, गाड़ी का ड्राइवर शराब के धुत नशे में था और गाड़ी चला रहा था गाड़ी नंबर BR 01 FZ 9777 S9 स्कॉर्पियो थी , दुर्घटना संध्या 7:00 बजे का लगभग 23 अप्रेल 2025 को हुई, गांव के ग्रामीण एकजुट हुए और कई घंटे तक सड़क को जाम किया सूचना मिलने पर इचाक थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझा कर जाम हटवाया गया और आनंन फानंन घायलों को शेख भिखारी अस्पताल में भर्ती कराया गया अभी तीनों घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है, 24 अप्रेल 2025 को कैसे रजिस्टर किया गया जिसका छाया प्रति संलग्न है आवेदन करता मोहम्मद कासिम , पिता स्वर्गीय हातिम,, ग्राम भीलवारा, थाना मुफस्सिल, जिला हजारीबाग, का रहने वाला हैं।