तेज आंधी-तूफान से 15 घंटे बाधित हुई विद्युत आपूर्ति, जनजीवन प्रभावित
तल्हेडी बुजुर्ग: तेज रफ़्तार तूफान के कारण क्षेत्र की विधुत लाइन 15 घंटों तक बाधित रही जिसके कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ।
बुधवार को शाम के समय आए चक्रवाती तूफ़ान के कारण किसानों को आम की फसलों में भारी नुक़सान पहुंचा है। जबकि विधुत लाइनों पर पेड़ टूट कर गिरने से आम जनजीवन भी अस्त-व्यस्त दिखाई दिया। तल्हेडी उपखण्ड विधुत कर्मीयों ने बताया कि* गांव शाहपुर में विधुत पोल पर प्राकृतिक बिजली गिरने से कई इंसुलेटर फूंक गए जिसके कारण कई घंटे तक बिजली बाधित रही। इसके अलावा कस्बे के रेडी पटरी वाले दुकानदारों को भी भारी समस्या का सामना करना पड़ा जिसमें उनकी रेडी पर लगी छतरियां फट गई और उनका सामान तितर बितर हो गया
। रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़