छत्तरगढ़, बीकानेर ।
बीती रात खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में आए तेज तूफान और आगजनी की घटनाओं से हुए प्राकृतिक नुकसान को लेकर क्षेत्रीय विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल रविवार को जयपुर में एक्टिव नजर आए। विधायक मेघवाल ने आपदा प्रबंधन एवं कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की और खाजूवाला, पूगल व छतरगढ़ क्षेत्र में हुई नुकसान की जानकारी दी।
विधायक ने मंत्री को बताया कि तूफान के चलते कई गांवों में खड़ी फसलों, विशेषकर नरमें की बुवाई को भारी नुकसान हुआ है। साथ ही, बिजली आपूर्ति बाधित हुई और कई स्थानों पर पेड़ गिरने व आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं। उन्होंने किसानों की तत्काल मदद की आवश्यकता जताई और राहत कार्यों में तेजी लाने की मांग की।
इससे पहले शनिवार रात्रि को ही छतरगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, पूगल भाजपा मंडल अध्यक्ष डूंगर राम सैन और खाजूवाला भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिहाग ने भी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्रीय हालात से अवगत कराया था।
रविवार को छुट्टी के दिन भी विधायक मेघवाल की सक्रियता देखने को मिली। उन्होंने स्वयं मंत्री के आवास पहुंचकर उन्हें विस्तृत जानकारी दी और प्रभावित किसानों के लिए मुआवजा व सहायता की मांग रखी।
प्राकृतिक आपदा के इस समय में विधायक की तत्परता को क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और आमजन ने सराहा है।
।इंडियन टीवी बीकानेर ब्यूरो चीफ विजेश पारीक कि रिपोर्ट।