भीषण सड़क हादसे में दो की मौत नेशनल हाईवे 68 पर चार गाडियों के बीच टक्कर हो गई। इससे 7 जने घायल हो गए। इसमें दो की हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना बाड़मेर जिले के सदर थाना इलाके के डूगेरों का तला गांव रात 10:15 बजे की है। सूचना मिलने पर सदर थानाधिकारी सत्यप्रकाश मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया गया। वहां पर इलाज चल रहा है।
एएसपी जसाराम बोस ने बताया-
नेशनल हाईवे पर चार वाहनों के बीच हादसा हुआ। इसमें 2 की मौत हुई है। दोनों गुजरात के पाटन के रहने वाले है। 5 जने घायल हुए है। इसमें चार को रेफर कर दिया है।
एक साथ भिड़े चार वाहन।4 वाहन भिड़े
पुलिस के अनुसार मंगलवार रात करीब 10:15 बजे नेशनल हाईवे 68 डूंगरों का तला गांव में स्विफ्ट कार, स्कॉर्पियो, ट्रैक्टर और टैंपों के बीच आपस में भिड़त हो गई। इससे उसमें सवार 7 जने गंभीर घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस की मदद से हॉस्पिटल लाया गया।
किशनाराम भादु ब्यूरो रिपोर्ट बाङमेर