*महिला ने लगाया पति पर शराब पीकर मारपीट का आरोप*
सम्भल जिला के रजपुरा थाना क्षेत्र की गांव वसंतपुर निवासी एक विवाहिता ने पति पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित कुंती की शादी 3 वर्ष पूर्व वसंतपुर निवासी सुभाष पुत्र कल्याण से हुई थी। आरोप है कि पीड़िता का पति आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है जिसमे उसकि सास मालदेई भी सहयोग करती है । पीड़िता ने पति पर मायके से कूलर, बाइक मंगाने का दबाब बनाने की शिकायत भी की है। पीड़ित के अनुसार वह बीस दिन से अपने मायके पाठकपुर रह रही है जहां पर बिगत शाम को उसके पति पहुंचकर उसके साथ मारपीट भी की।पीड़ित कुंती ने पति व सास के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।