ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ यूपी एटीएस का बड़ा ऑपरेशन, अलकायदा के दो आतंकवादी पकड़ने का दावा।।।।
उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र के इलाके में दो आतंकवादी पकड़े गए हैं इनके पास से कुछ विदेशी असलाह भी बरामद हुए हैं जीके गोस्वामी नेतृत्व में यह ऑपरेशन किया गया 1 हफ्ते से आतंकवादियों को एसटीएस ट्रेस कर रही थी पुलिस टीमें द्वारा पकड़े गए आतंकवादियों का कनेक्शन अलकायदा से है इनके पास से पुलिस को प्रेशर कुकर बम के मटेरियल भी बरामद हुए हैं बम स्क्वायड टीम को मौके पर बुलाया गया आस पास के मकान को खाली कराया गया है एसटीएस ने मकान को अपने कब्जे में ले लिया है दोनों आतंकवादियों की योजना 3 दिन में लखनऊ में एक सांसद के साथ अन्य भाजपा नेताओं को बम विस्फोट में उड़ाने की थी इनके पास से एसटीएस ने भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है, इस मकान से एसटीएस ने दो प्रेशर कुकर बम तथा एक अर्ध निर्मित टाइम बम मिला है बम को निष्क्रिय करने के लिए बम डिस्पोजल स्क्वाड मौके पर पहुंच गए हैं प्रेशर कुकर बम को निष्क्रिय करने की तैयारी के कर रही है ।।।। ब्यूरो रिपोर्ट नितिन कुमार शर्मा इंडियन टीवी न्यूज़ लखनऊ