आज दिनांक 2/6/025 दिन सोमवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत सहारनपुर के व्यापारियों ने प्रांतीय अध्यक्ष आदरणीय लोकेश अग्रवाल जी के आव्हान पर प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश माहेश्वरी जी तथा प्रांतीय उपाध्यक्ष/जिला अध्यक्ष नरेश गोयल , महानगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता के नेतृत्व में उप अपर जिला मजिस्ट्रेट को फूड एक्ट की विसंगतियों के कारण व्यापारियों को हो रही समस्याओं के समाधान हेतु एक ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नाम दिया गया। ज्ञापन में फूड एक्ट के गलत नियमों का विस्तार से उल्लेख किया गया तथा फूड एक्ट की विसंगतियों को दूर कर छोटे तथा मझले व्यापारियों की समस्याओं को दूर करने की मांग की गई ज्ञापन में व्यापारियों की समस्याओं को दूर करने के लिए कई सुझाव दिए गए।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश माहेश्वरी, प्रांतीय उपाध्यक्ष/नरेश गोयल, महानगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता, जिला महामंत्री सौरभ गर्ग, जिला कोषाध्यक्ष पवन सिंघल, जिला मंत्री हर्षित सिंगल, युवा प्रांतीय मंत्री/युवा जिला महामंत्री एकांश अग्रवाल, युवा महानगर अध्यक्ष कन्हैया सिंगल, सौरभ रोहिल्ला, आलम, सत्यम, दीपक जैन, शिवचरण, मोहित, बेहट रोड व्यापार मंडल अध्यक्ष अक्षय गुप्ता, महामंत्री बृजेश गोयल, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र मोगा, राजकुमार, जिला एवं महानगर मीडिया प्रभारी राहुल कुमार आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़