अशोक नगर ) जैन मिलन सेंट्रल की कोर कमेटी मीटिंग का आयोजन कोषाध्यक्ष मनोज बहादुरपुर के निवास पर हुआ।
*णमोकार महामंत्र से प्रारम्भ मीटिंग में अध्यक्ष सचिन बारी ने मीटिंग में शामिल सभी वीर बन्धुओं का हार्दिक स्वागत किया। मीटिंग में आगामी कार्यक्रमों पर विचार विमर्श के उपरांत आगामी 29 जून को कैंची बीड़ी परिवार के सौजन्य से क्षेत्रीय मीटिंग आयोजित करना तय किया गया। फीस एकत्रित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही भारतीय जैन मिलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हाल ही में पुनः सम्मलित किये गए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष जैन “कैंची “, संयुक्त मंत्री आनंद गांधी,मार्गदर्शक मंडल सदस्य प्रमोद छाया ,कार्यकारिणी सदस्य राजेश तारई,वीरेंद्र जैन अथाईखेड़ा, जितेंद्र जैन,सुनील जैन बैलई सहित अन्य सभी सदस्यों का सम्मान पट्टिका पहनाकर माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा आगामी क्षेत्रीय मीटिंग को सफल बनाने में अपना हर संभव योगदान देने का निश्चय किया गया । अंत मे गुना के वरिष्ठ सदस्य एस. एल.जैन के देहवियोग पर दो मिनट मौन धारणकर कर श्रद्धाजंली दी गई।आभार मंत्री सचिन जैन सराफ ने व्यक्त किया।*