लोकेशन= कटनी
इंडियन टीवी न्यूज़ से= शैलेंद्र तिवारी कीरिपोर्ट
कटनी -नगर निगम के वार्ड नंबर 6 में अचानक ट्रांसफॉर्मर जल जाने से अंधेरा छा गया था। भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लेकिन… “इस संकट की घड़ी में एक नाम उभरा – वार्ड पार्षद नीतू कपिल रजक का। उन्होंने ना दिन देखा, ना रात… बिजली विभाग के अधिकारियों से लगातार संपर्क में रहकर, तुरंत कार्यवाही की माँग की।”उनकी मेहनत और लगन का नतीजा ये रहा कि रातों-रात नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया और क्षेत्रवासियों को अंधेरे से मुक्ति मिली।”स्थानीय निवासी लाल जायसवाल का ये कहना है।”इतनी गर्मी में बिजली नहीं थी, बच्चे परेशान थे… लेकिन नीतू दीदी ने तुरंत ध्यान दिया और काम करवा दिया। हम बहुत आभारी हैं।”जलते बल्ब, रोशनी से चमकती गलियाँ वार्ड नंबर 6 की जनता को मिली राहत, और इसका पूरा श्रेय जाता है पार्षद नीतू कपिल रजक की तत्परता और जनसेवा की भावना को स्थानीय जनों ने तहे दिल से आभार जताते हुए सदा जनता के बीच में नेक काम करने का आशीर्वाद दिया।