*होशंगाबाद की पूजा यादव ने लगवाया गर्भस्थ शिशु की सुरक्षा के लिये कोरोना का टीका*
होशंगाबाद निवासी श्रीमती पूजा यादव ने अपने एवं अपने गर्भस्थ शिशु की सुरक्षा के लिए मंगलवार को जिला चिकित्सालय पहुंचकर कोरोना का टीका लगवाया। उन्हे यह टीका एएनएम श्रीमती रेखा तिवारी द्वारा लगाया गया।
पूजा के पति नीरज यादव नर्मदा अपना अस्पताल में कार्यरत हैं। नीरज द्वारा ही उन्हे गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के बारे बताया गया। पूजा ने कहा की टीका लगवाने के बाद वें अच्छा महसूस कर रही हैं। टीका पूरी तरह सुरक्षित है। पूजा ने सभी गर्भवती माताओं से टीकाकरण कराने की अपील की है।
*होशंगाबाद इंडियन tv न्यूज़ चैनल से ब्यूरो चीफ वीरेन्द्र सिंह चौहान*