टांडा उड़मुड़ (इंडियन टीवी न्यूज पंजाब प्रिन्स ठाकुर ब्यूरो चीफ़ होशियारपुर )
जिला होशियारपुर में पड़ते कस्बा टांडा उड़मुड़ गांव कमालपुर में कल दोपहर एक व्यक्ति ने रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना कल करीब 3 बजे की बताई जा रही है एक व्यक्ति ने खुद को रिवॉल्वर से सिर में गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को टांडा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान लाभ सिंह के रूप में हुई है, जो कि शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था।
इस संबंध में टांडा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है। पुलिस गंभीरता से इस मामले की जाँच में जुट गई हैं, व्यक्ति के ख़ुद को गोली मारने के कारणों का पता लगाया जायेगा,