*गैस सप्लाई करने वाली ट्रक,और कार में जबरदस्त भिड़ंत*
गोरखपुर। बिहार राज्य के रहने वाले अनिल कुमार साह पुत्र सुभाष शाह, निवासी सरकारी बंगरा गांव अपनी पत्नी का ईलाज गोरखपुर कराने आ रहे थे कि अचानक उनकी कार को झंगहा थाना के गहिरा चौराहे के पास आज सुबह लगभग 10 बजे के बीच गैस सप्लाई करने वाली ट्रक ने पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी| टक्कर इतनी तेज थी कि चलती हुई कार मुड़कर रोड के किनारे बने डीवॉइडर की तरफ सीधी होकर खड़ी हो गई। कार में कई लोग सवार थे ,दुर्घटना में सभी लोग सुरक्षित थे हालांकि एक महिला के हाथ मे कंधे के पास अंदरूनी चोटे आयी। जिस तरह से यह घटना हुई है किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नही किया जा सकता लेकिन गाड़ी में बैठे लोग कुछ देर के लिये सदमे में जरूर आ गए थे। सूचना पाकर डायल 112 नंबर की गाड़ी मौके पर पहुँचकर उचित कानूनी कार्यवाही करने में जुट गई।
*सतीश तिवारी की रिपोर्ट गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)*