भ्रमण के दौरान नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय तथा सर्वश्री आशीष प्रताप सिंह राठौर, विनोद शर्मा व विनय जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और अपर आयुक्त विजय राज सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
विशेष अभियान चलाकर अब तक शहर की इन सड़कों को कराया दुरुस्त
नगर निगम द्वारा बारिश से खराब हुईं सड़कों की मरम्मत के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इन सड़कों को गिट्टी, डामर, मुरम भरकर दुरुस्त किया जा रहा हैं। नगर निगम के अमले द्वारा अब तक शहर के 31 प्रमुख मार्गों के साथ ही अन्य क्षेत्रों की सड़कों पर पेंचवर्क कर सड़कों को मोटरेबल बनाया गया है।
कार्यपालन यंत्री श्री सुरेश अहिरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि सिरोल चौराहे से हुरावली गोलम्बर तक सम्पूर्ण रोड एवं सिरोल चौराहे से डोंगरपुर रोड पुराना सिरोल थाने से डोंगरपुर तक गड्डे भरवाये गए। इसके साथ ही श्रीराम वाटिका से डीबी सिटी तक, अग्रसेन चौराहे से 6 नम्बर चौराहे जाने वाली रोड सब्जी मंडी से गर्ल्स कॉलेज तक गड्डे भरवाये गए। साथ ही बारादरी चौराहे से सिंगपुर रोड पर एक तरफ की रोड पर, महाराजा कॉम्लेक्स के मुख्य मार्ग पर सड़क पेंच रिपेयर कराया गया।
इसी तरह गोले का मंदिर से सात नम्बर चौराहे तक सॉची दुग्ध संघ, सुरूचि हॉटल, काल्पीब्रज के पास गड्डे भरवाये साथ ही बिरला हॉस्पिटल से सैनिक कॉलोनी तक खराब सडक पर जीएसबी मटेरियल से सड़क मरम्मत कार्य किया गया। आकाशवाणी के पास, एग्रीकल्चर हॉस्टल एवं रमाया होटल के पास, पडाव चौराहा, लक्ष्मीबाई समाधि एवं प्रेस क्लब के पास, गुरूद्वारा चौराहा, मोती तबेला, नदी गेट, राजीव प्लाजा के पास गड्डे भरवाये गए। इसके अलावा डॉ. भगवत सहाय सभागार, आमखो चौराहा, कस्तूरबा तिराहा के आस-पास रोड सरफेस सही कराया गया।
एसएएफ ग्राउंड, अवाड़पुरा मोड एवं सब्जी मंडी के आस-पास, नागदेवता मंदिर अग्रसेन पार्क एवं पारिक जी का बाडा के आस-पास के गड्डे, एस.एस. कचौडी वाला से बहादुरा हलवाई तक एवं चौराहे के आस-पास, केआरजी कॉलेज के सामने, हॉकर्स जोन के सामने, महावीर भवन के पास एवं बिजली घर के पास पेंच रिपेयर कराया गया। ब्रजवासी, पुलिस चौकी, सब्जी मंडी, कोणार्क हॉस्पिटल एवं रामदास घाटी तिराहा तक, सोना गार्डन मछली मंडी, जमनापुरा एवं सागरताल के पास, हुनमान चौराहा पुलिस चौकी साईकिल स्टोर के आस-पास गड्डे भी भरवाये गए।
रॉक्सी पुल के पास, टॉकीज के पास माधौगंज चौराहा के पास एवं चूड़ी मार्केट के पास, हनुमान चौराहा, कमानीपुल के पास डॉ. कमल किशोर के पास पेंच रिपेयर कराया गया। साथ ही पुलिस चौकी के पास रफ सरफे की मरम्मत की गई। गेंडे वाली सडक से भेंस मंडी जोन तक सीवर लाईन ट्रेंच की मरम्मत की गई। साथ ही महावीर भवन, ईदगाह से होते हुए बेटी बचाओ तिराहे तक, आनंद नगर मुख्य मार्ग से होते हुए वीनस पब्लिक स्कूल तक, बिरला चौराहे से जेसी मिल होते हुए हजीरा चौराहे तक, फोटो गैलरी, पीएनबी एवं पेट्रोल पम्प के पास, खुला संतर से अग्रसेन चौक, दुर्गादास राठौर चौक से चार शहर का नाका रोड एवं पोस्ट ऑफिस, मौसम विभाग, डिस्पेंसरी के सामने गड्डे भरवाये गए हैं।
रिपोर्ट गजेंद्र सिंह यादव