रोजगार मेले का आयोजन 13 को
सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
सोनभद्र।उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा बृहद रोजगार मेले का आयोजन 13 जुलाई को राजकीय आईटीआई कॉलेज दुद्धी में
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा 13 जुलाई को राजकीय आई0टी0आई0 परिसर दुद्धी, सोनभद्र में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा जिसमें 10 से अधिक कम्पनियों प्रतिभाग करेंगी तथा लगभग 1100 रिक्तियॉ (वैकेंसी) हैं तथा 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस का आयोजन राजकीय आई0टी0आई0 परिसर रावर्ट्सगंज (लोढ़ी टोल प्लाजा के पीछे) सोनभद्र में किया जायेगा। उक्त जानकारी प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई कॉलेज दुद्धी ने दी है l