प्रशांत सिंह सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश*,,,,,,,,,,,प्रशांत सिंह राजपूत उत्तिष्ठ भारत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष (युवा परिषद) नियुक्त*
श्री प्रशांत सिंह राजपूत को उत्तिष्ठ भारत के मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष (युवा परिषद) के पद पर मनोनीत किया गया।
उत्तिष्ठ भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, एवं मध्य प्रदेश प्रभारी श्री सुमित जी ठाकुर ने दिनांक 11 अगस्त दिन बुधवार को आयोजित एक सभा में श्री प्रशांत से राजपूत के नियुक्ति की घोषणा की।
उत्तिष्ठ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुधाकर जी चतुर्वेदी के निर्देशन में उत्तिष्ठ भारत की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। प्रशांत सिंह राजपूत ने इस स्नेह व सम्मान के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधाकर चतुर्वेदी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमित सिंह ठाकुर एवं प्रदेश महामंत्री अनीश शर्मा सहित सभी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया। उत्तिष्ठ भारत के युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत सिंह राजपूत ने बताया कि आज के इस दौर में हिंदुओं को एकत्रित रहने की आवश्यकता है एवं धर्मांतरण की तरफ विशेष ध्यान दिया जाएगा एवं राष्ट्र हित के लिए जो अति आवश्यक होगा, पुरजोर प्रयास किए जाएंगे।