केशव साहू डोंगरगढ़
दिनांक 23 जुलाई 2025 को सुबह 11:30 बजे जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ के पुस्तकालय कक्ष में विद्यालय मैनेजमेंट कमेटी, विद्यालय परचेज कमेटी, एवं डिस्ट्रिक्ट लेवल मेस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ,राजनांदगांव के संयुक्त कलेक्टर सुश्री हितेश्वरी बाघे , जनपद पंचायतअध्यक्ष श्रीमती लता सिन्हा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती विरेंद्र कौर गरचा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नेतराम नवरत्न ,जिला खाद्य अधिकारी श्री रविंद्र सोनी , लोक निर्माण विभाग के अनु विभागीय अधिकारी श्री सोनकले, सांसद प्रतिनिधि श्री प्रकाश यादव केंद्रीय विद्यालय डोंगरगढ़ के प्राचार्य श्री एस आर कुजुर ,पालक प्रतिनिधि श्रीमती सरला साहू एवं श्री त्रिलोक चौरे उपस्थित थे।विद्यालय की ओर से विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय कुमार मंडल , विद्यालय के सीनियर मोस्ट श्री आप चौरसिया, श्री ए . के. बिसेन श्री स्नेह अग्रवाल ,श्री एस के वर्मा ,श्री अनिल कुमार पॉल, श्रीमती जानकी उईके, श्रीमती अर्चना, श्रीमती उमा धुर्वे एवं स्टाफ के अन्य सदस्य गण इस बैठक में उपस्थित थे।
बैठक की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से प्रारंभ हुआ। इसके बाद विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय कुमार मंडल जी ने इस बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को गमला भेंट कर सबका हार्दिक स्वागत किया एवं विद्यालय की उपलब्धियां के बारे में जिक्र किया। विद्यालय की उपलब्धियां को जानकर कमेटी के सदस्यों ने अत्यंत खुशी व्यक्ति की।इसके बाद विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री ओ पी चौरसिया जी ने विद्यालय में जिन चीजों की आवश्यकता है उन आवश्यकताओं के बारे में बिंदुवार प्रकाश डाला। इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे संयुक्त कलेक्टर सुश्री हितेश्वरी बाघे जी ने प्रत्येक बिंदुओं पर सहृदयता पूर्ण विचार करते हुए कार्य को करवाने का आश्वासन दिया। विद्यालय की आवश्यकताओं में मुख्य रूप सेओवर टैंक का निर्माण, बधियाटोला से नवोदय विद्यालय तक रोड चौड़ीकरण ,विद्यालय के अंदर रोड का निर्माण एवं विभिन्न स्किल विषयों के लिए अतिरिक्त कक्ष का निर्माण शामिल था। इन सभी विषयों पर सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने इसे पूर्ण करवाने का आश्वासन दिया।
प्राचार्य श्री संजय कुमार मंडल जी ने अपने उद्बोधन में विद्यालय की उपलब्धियां पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए यहां के आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए निवेदन किया जिसके लिए बैठक में उपस्थित विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से आवश्यक सहयोग देने की सहमति दी।इस बैठक में विभिन्न विषयों पर बहुत ही सार्थक चर्चा की गई। इस बैठक में पालक प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित श्री चौरे जी ने विद्यालय के पढ़ाई एवं यहां की सुविधाओं से संतुष्टि व्यक्त की इसके साथ ही पालक प्रतिनिधि श्रीमती सरला साहू जी ने विद्यालय की पढ़ाई और अन्य सुविधाओं को लेकर संतुष्टि व्यक्त की। पालकों द्वारा दिए गए सकारात्मक प्रतिक्रिया को जानकर बैठक में उपस्थित समस्त अतिथियों ने खुशी व्यक्त की।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को साल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
अंत में जिला स्तरीय मेस कमेटी का भी बैठक भी इसके साथ ही रखा गया था ।इस बैठक में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री अशोक कुमार बिसेन जी ने मेस में चल रहे गतिविधियों एवं भोजन की गुणवत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी । तत्पश्चात श्री बिसेन जी ने भोजन निरीक्षण हेतु आमंत्रित करते हुए धन्यवाद व्यापित किया एवं बैठक समाप्ति की घोषणा की।
इस तरह से विद्यालय में सफलतापूर्वक तीनों कमेटी का सफल आयोजन हुआ। इस बैठक का सफलतापूर्वक संचालन नवोदय विद्यालय में कार्यरत श्री आर. के. चंद्रा जी(पीजीटी हिंदी) में किया।