नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
“सीमा पर खड़ा हर जवान, सिर्फ एक इंसान नहीं, वो हमारी साँसों की हिफाज़त है(चन्दन सिंह)
“हो इंटरटेनमेंट” ग्रुप के बैनर तले भव्य “श्रद्धांजलि” कार्यक्रम का आयोजन।
कारगिल विजय दिवस मात्र एक दिवस नहीं शहीदों की विजय गाथा है।(रोहित वर्मा)
कारगिल दिवस के अवसर पर हज़ारीबाग़ के टाउन हॉल में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि मनीष जायसवाल ने कहा आज का दिन सिर्फ तारीख नहीं है, 26 जुलाई- यह वो दिन है जब भारत ने अपने अदम्य साहस, अपार बलिदान और अटूट संकल्प से इतिहास रचा था।
मौके पर उपस्थित बतौर विशिष्ट अतिथि डॉ.कमल नयन सिंह ने कहा विजय कारगिल दिवस, सिर्फ जीत का प्रतीक नहीं है, यह उस जज़्बे का उत्सव है, जब बर्फीली चोटियों पर हमारे जवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर तिरंगे को झुकने नहीं दिया।
“हो इंटरटेनमेंट एंड कल्चरल टीम” ने इस गर्व के अवसर पर एक विशेष “श्रद्धांजलि कार्यक्रम” का आयोजन किया जहां भावों ने वाणी ली, गीतों ने गाथा सुनाई, और हर प्रस्तुति ने वीर शहीदों को सलाम किया।
देशभक्ति नृत्य, देशभक्ति गीत, बांसुरी वादन, मिमिक्री, नाट्य प्रस्तुतियाँ, वीर शहीद के परिवार जनों को मंच पर सम्मानित किया गया। कारगिल लड़ाई मैं अपनी जान को निछावर किए शाहिद विद्यानंद सिंह,शहीद कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी, शाहिद सुभाष बरला , शहीद संदीप पॉल , शाहिद सरयू राम राय, शाहिद वीरेंद्र कुमार के परिवारों को सम्मान देकर उन वीर शहीदों को श्रद्धांजलि… हर एक पल, उन अमर शहीदों को समर्पित रहा जिन्होंने “वतन के लिए जीना और मरना” अपने जीवन का ध्येय बनाया।
मौके पर विकाश राणा ने कहा कि उन सभी शहीदों के परिवारों को भी नमन करते हैं, जिनके आशीर्वाद और त्याग से आज हम खुले आसमान के नीचे आज़ाद सांस ले रहे हैं।
मौके पर बतौर अतिथि बटेश्वर मेहता और विनोबा भावे के प्राध्यापक विकाश कुमार,सुकल्याण मोइत्रा, के.के.गुप्ता, सुबोध कुमार सिंह, प्रदीप सिंह, तापस चक्रवर्ती,अरबिंद जी सहाय, विद्या बक्शी, अमला राणा,किशोर सावंत, ओम प्रकाश, रवि शंकर, के साथ भैया अभिमन्यु प्रसाद भी मौजूद थे। हजारीबाग के सैकड़ो दर्शक ने कार्यक्रम का देर रात तक आनंद लिया।
“हो इंटरट्र्न्मेंट के संस्थापक रोहित वर्मा ने कार्यक्रम के प्रायोजक गुलमोहर पब्लिक स्कूल, अनंता बाय हिल (रेस्टोरेंट), कारगिल पेट्रोल पंप,तरुणिका फ़ैसन, सावंत इंटर कॉलेज, जी.एम इवनिंग कॉलेज , आरोग्यम हॉस्पिटल, अन्वित मेडिकल, फूड गैरेज, सत्यम कंप्यूटर, अन मास्क्ड साइबर सिक्योरिटी कंसलटेंसी, जन जागरण केंद्र, जानू राज फिल्म प्रोडक्शन को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।
मंच का संचालन पुस्कर कुमार पुष्प शागुप्ता ने किया और धन्यवाद ज्ञापन चंदन सिंह ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शशि भूषण, पवन रजक, दीपक झा, सौरभ, शशि, मनोज पांडे, शिव शक्ति टेंट हाउस, शशिकांत, मनीषा कुमारी, अभिषेक, गुलशन मिश्रा, पूजा कुमारी, सुरभि कुमारी, अंकिता कुमारी, सौरभ सिंह सभी का योगदान रहा