उन्नाव के थाना अचलगंज क्षेत्र के बदरका चौकी अंतर्गत

लखनऊ कानपुर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ मां दुर्गा ढाबा के पास गहरा गांव के निकट गैस टैंकर ट्रक से टकराने से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौके पर मौत हो गई एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया मृतकों की पहचान नितिन पुत्र दिनेश और आदित्य सैनी पुत्र मनोज सैनी के रूप में हुई है दोनों मृतक युवक नरी निवासी हैं अन्य युवक घायल आटा बंथर निवासी है सावन के सोमवार को तीनों दोस्त चंदन घाट जाजमऊ में गंगा स्नान करके अपने घर वापस लौट रहे थे तभी अचानक ट्रक की टक्कर लगने से युवकों की मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतक युवक को के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उन्नाव मोर्चरी को भेज दिया घायल युवक को इलाज के लिए उन्नाव जिला अस्पताल भेजा गया बेटों की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है बदरका चौकी इंसान ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की की जा रही है
जिला रिपोर्टर संतोष कुमार उन्नाव की रिपोर्ट