आगामी त्यौहार जनमाष्टमी, चेहल्लूम एंव 15 अगस्त स्वत्रंता दिवस के दृष्टिगत जनपद सहारनपुर में पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण
व अत्यधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों जैसे रेलवे स्टेशन,बस स्टैंड आदि को चैक किया गया है। पुलिस द्वारा लगातार पैदल गस्त/ मार्च किया जा रहा है।
जनमाष्टमी के त्यौहार पर रिजर्व पुलिस लाईन,सहारनपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में आयोजित किये जा रहे कार्यक्रम में संभ्रात व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है।
15 अगस्त स्वत्रंता दिवस के अवसर पर जनपद में निकाले जाने वाली तिंरगा यात्राओं के लिये कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की गयी है।
पुलिस द्वारा जनपद में लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी नगर में बने अत्याधुनिक स्मार्ट कंट्रोल रुम से की जा रही है।जिसके संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,सहारनपुर द्वारा दी गयी बाइट
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़