ननौता पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
जैविक खाद के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, लाखों की नकदी और कार बरामद
सहारनपुर। किसानों को जैविक खाद प्लांट लगाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर ठगों को थाना नानौता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 15 लाख रुपये नकद, लैपटॉप, चैकबुक, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, ग्रीन एग्रो कम्पनी की मोहर, अन्य फर्जी दस्तावेज तथा एक टाटा नेक्सऑन कार बरामद की है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान भंवर सिंह उर्फ सूरज पुत्र महीपाल सिंह निवासी ग्राम रणदेवा, थाना नकुड़, सहारनपुर।
अमित धीमान पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम असदपुर, थाना सरसावा, सहारनपुर।
पुलिस पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे किसानों को जैविक खाद प्लांट लगाने का लालच देकर उनसे बड़ी रकम वसूलते थे। इसके बाद फर्जी कम्पनियां खड़ी कर किसानों को नकली चैक व दस्तावेज थमा देते और पैसे लौटाने से बचते थे।
गिरफ्तार करने वाली टीम
थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार
व.उ.नि. जितेन्द्र सिंह
उ.नि. अनुज कुमार
उ.नि. धीरज सिंह
है.का. उपेन्द्र कुमार
है.का. कपिल राणा
का. आदेश कुमार ।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़