ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

डिंडोरी मध्य प्रदेश- विक्रमपुर चौकी में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न*

```

प्रशांत सिंह सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश,,,,

*स्लग—– विक्रमपुर चौकी में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न*

*एंकर*—-पुलिस अधीक्षक डिंडोरी श्री संजय सिंह के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी शहपुरा के मार्गदर्शन में चौकी परिसर विक्रमपुर में चौकी प्रभारी विक्रमपुर उपनिरीगक्षक संजय सोनवानी द्वारा नवरात्रि पर्व एवं दशहरा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक में सभी आयोजकों को शासन द्वारा जारी आदेश कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए नवरात्रि एवं दशहरा पर्व मनाने का जानकारी दिया गया। बैठक में बताया गया कि कार्यक्रम के आयोजन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है । नगरी क्षेत्र में रात्रि 11:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक नाईट कर्फ्यू रहेगा । डीजे ,बैंड बाजा, लाउडस्पीकर की अनुमति रात्रि 10:00 बजे तक रहेगी। रामलीला तथा रावण दहन के कार्यक्रम खुले मैदान में फेस मास्क तथा सोशल डिस्टेंसिंग के शर्त पर आयोजन समिति द्वारा जिला कलेक्टर की पूर्व अनुमति प्राप्त कर आयोजित किए जा सकेंगे। किसी भी प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन में आयोजन स्थल के 50% क्षमता के लोगो के ही आयोजन ही हो सकेंगे। बैठक में जनपद उपाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष एडवोकेट श्री सुशील राय , जनपद सदस्य श्रीमती कीर्ति गुप्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *