गुना जिले में मानव वध के मामले में आरोन थाना पुलिस की कार्यवाही से असंतुष्ट पीड़ित परिवार
जन गुना पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के पास पहुंचे अपनी गुहार लेकर हम आपको बता दें कि मृतक के पोते विजय धाकड़ ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि मेरे दादाजी कमल सिंह धाकड़ की हत्या की गई है पोते विजय ने अपने ही पड़ोसी खेत वाले पर आरोप लगाते हुए कहा की हमारे खेतों में यह व्यक्ति चोरी करता था दादाजी ने पहले भी कई बार पकड़ा इसी से लड़ाई हो रही थी ग्राम के कुछ व्यक्तियों ने देखा भी ऐसे आरोप लगाते हुए मृतक के पोते विजय धाकड़ ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि उक्त व्यक्ति के द्वारा हि दादाजी की हत्या की गई है इसी हत्या के मामले में आरोन थाना पुलिस की कार्यवाही से असंतुष्ट होकर के आज हमारे द्वारा पुलिस अधीक्षक को भी लिखित में आवेदन देकर मामले से अवगत कराया गया जल्द ही निष्पक्ष रूप से जांच करवा कर दोषी व्यक्ति पर कार्यवाही करने की गुहार लगाई गई इसी मामले में बृजमोहन भदोरिया थाना प्रभारी आरोन ज़ं मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच चल रही है एविडेंस के आधार पर ही आगे की कार्यवाही की जाएगी
जिला गुना से गोलू सेन की रिपोर्ट