ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में राज्य आपदा प्रबन्धन की राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

```

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में राज्य आपदा प्रबन्धन की राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न हुई। 
उपरोक्त बैठक में मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण से मृत व्यक्तियों के परिजनों को 50 हजार रुपये की धनराशि अनुमन्य किये जाने के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश शीघ्र निर्गत किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रदेश में कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को राहत सहायता प्रदान किये जाने की कार्यवाही में तेजी लाये जाने के भी निर्देश दिये। बैठक में यह भी निर्देश दिये गये कि राज्य आपदा मोचक बल (एसडीआरएफ) की तीन अतिरिक्त कम्पनियों हेतु आवश्यकता के दृष्टिगत विशेषीकृत उपकरणों/वाहनों के क्रयार्थ राज्य आपदा मोचक निधि से वांछित धनराशि उपलब्ध करायी जाये।  
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रस्तावानुसार प्रदेश के समस्त 855 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों हेतु राज्य आपदा मोचक निधि से 17,100 आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर क्रय किये जाने हेतु अनुमोदन प्रदान किया गया।  
बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित मोहन प्रसाद, अपर मुख्य सचिव राजस्व मनोज कुमार सिंह, सचिव राजस्व रणवीर प्रसाद सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे। 
रिपोर्ट , सन्नी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *