जंगल में सांड के हमले से घायल किसान की इलाज के दौरान मौत
फतेहगंज पश्चिमी। गांव मुगलपुर के जंगल में सांड के हमले से घायल 55 वर्षीय किसान की इलाज के दौरान देर शाम मौत हो गई।
भाजपा वरिष्ठ नेता अजय राजपूत से मिली जानकारी के मुताबिक गांव मुगलपुर निवासी 55 वर्षीय उनके चाचा श्यामलाल रविवार शाम के समय जंगल में मौजूद आम का बाग देखने गए थे। जंगल में आवारा पशुओं के झुंड में से एक सिर फिरा सांड ने अचानक किसान श्यामलाल पर हमला कर दिया। सीने में गुम चोट लगने से वह गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उनको पास के ही एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान दो घंटे के बाद उनकी मौत हो गई।बताया उनको कम सुनाई देता था। उनकी शादी नहीं हुई थी। अस्पताल प्रबंधक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा है। थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया किसान की सांड के हमले में मौत हो गई है।पुलिस विधिक कार्यवाही कर रही है।
प्रवन पाण्डेय
ITN National
जिला संवाददाता बरेली