दुद्धी सोनभद्र। रविवार शाम डुमरडीहा गांव की एक 16 वर्षीय किशोरी द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने के बाद परिजनों ने गंभीर स्थिति में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया।
परिवार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारिवारिक बातचीत के बाद किशोरी ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने दरवाजा किसी तरह खोला और देखा कि वह फंदे पर थी। तुरंत उसे नीचे उतारकर अस्पताल में दाखिल कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर पाई गई थी, लेकिन अब परिजनों के अनुसार किशोरी की तबीयत पहले से बेहतर है और स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह