16 सितम्बर को मोदी मैराथन काआयोजन युवा शक्ति को राष्ट्र सेवा व विकास की राह से जोडेगा
डॉ0 धर्मवीर तिवारी
नन्दगोपाल पाण्डेय ब्यूरो चीफ सोनभद्र
सोनभद्र/जन कल्याण सेवा समिति की ओर से आयोजित मोदी मैराथन 16 सितंबर को बड़े उत्साह के साथ सम्पन्न होगी इस आयोजन का उद्देश्य युवा शक्ति को राष्ट्र सेवा व विकास की राह से जोड़ना है। बालकों की दौड़ होटल अविनाश डी.ए.वी. के पास से सर्किट हाउस तक और बालिकाओं की दौड़ चुर्क बाजार पुराना बस स्टैंड से सर्किट हाउस तक होगी इसमें 18 से 25 वर्ष तक के युवा प्रतिभागी शामिल होंगे समिति के सचिव व कार्यक्रम संयोजक भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष डा0, धर्मवीर तिवारी ने बताया कि यह विकास का मैराथन है- न रुकेगा, न थकेगा, निरंतर चलता रहेगा। प्रत्येक प्रतिभागी को टी-शर्ट और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार राशि की घोषणा भी की गई है- प्रथम विजेता को ₹21,000, द्वितीय को ₹11,000, तृतीय को ₹5,100 तथा सात प्रतिभागियों को सांत्वना स्वरूप ₹1,100 दिए जाएंगे। सभी पुरस्कार सर्किट हाउस पर वितरित होंगे। आयोजकों ने प्रतिभागियों और नागरिकों से समयनिष्ठा व अनुशासन का पालन करने की अपील की है। समिति का मानना है कि यह आयोजन युवाओं में ऊर्जा, उत्साह और देशभक्ति की भावना को नई दिशा देगा