अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
आमला थाना क्षेत्र के ग्राम डोडावानी में पति-पत्नी के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। बीती रात पत्नी ने नींद में सो रहे पति पर लोहे की रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस घटना से पूरे ग्राम में सनसनी फैल गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक काशीराम यादव (55) पिता सुखराम यादव निवासी डोडावानी की हत्या उसकी पत्नी मंगलवती ने की। मृतक के भाई मेषराम ने पुलिस को बताया कि रात में भाई काशीराम सो रहा था, तभी भाभी मंगलवती ने लोहे की रॉड से सिर पर लगातार चार-पांच वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।