सिविल डिफेंस के एडिशनल डिप्टी कंट्रोलर दिनेश कुमार ने न्यू कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल, नन्द वाटिका, देहरादून रोड में स्कूल के छात्र छात्राओं और अध्यापिकाओं को आपदा एवं भूकम्प आने पर किस प्रकार सुरक्षित स्थान पर रह कर अपना बचाव करना है, इसकी जानकारी दी।उन्होंने बच्चों को ब्लैक आउट के बारे में भी बताया और ये भी जानकारी दी कि अगर किसी कारणवश गैस सिलेंडर में या अन्य किसी प्रकार से घर में आग लग जाए तो हमें किस प्रकार उस पर कंट्रोल करना है ताकि वो आग का बड़ा रूप धारण न कर सके।पोस्ट वार्डन अरुण कुमार सूरी ने कहा कि हमें आग लग जाने पर घबराना नहीं है।हिम्मत से काम लेना है।उन्होंने कहा कि आज जो जानकारी आपको दी जा रही है,उसका यही उद्देश्य है कि हमें उस आग को शुरुआती स्टेज पर ही कंट्रोल करना है 95 प्रतिशत आग छोटे स्तर पर ही हमारी समझदारी के कारण कंट्रोल की जा सकती है।स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल भाटी ने कहा कि आज जो ट्रेनिंग छात्र छात्राओं और अध्यापिकाओं को दी गई है उससे उनको बहुत लाभ होगा और घर जाकर अपने परिवार वालों को भी ये जानकारी अवश्य दे।इस ट्रेनिंग में सैक्टर वार्डन मिस प्रगति त्यागी, अरविंद कुमार और फायर फाइटर नीरज शर्मा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन अध्यापिका द्वारा किया गया।इसके अतिरिक्त सक्षम भाटी,शिल्पा राजपूत,सपना,मीनाक्षी,प्रीतिगालिस, निकिता,ऋतु,सीमा और सारिका आदि अध्यापक गण ने भी ये ट्रेनिंग प्राप्त की।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़