दुद्धी सोनभद्र। आगामी गोवर्धन पूजा एवं बिरहा दंगल के सफल आयोजन को लेकर रविवार को दुद्धी बहुउद्देशीय हॉल में पूजा समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि दुद्धी में गोवर्धन पूजा का आयोजन 23 अक्टूबर, दिन गुरुवार को किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा बिरहा मुकाबले के आयोजन तथा गाँव-गाँव जाकर जनसंपर्क के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने, प्रचार-प्रसार एवं अन्य तैयारियों पर विचार किया गया।
निर्णय लिया गया कि आगामी बैठक 21 सितंबर को आयोजित होगी। इस बैठक में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के नामों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में सपा विधानसभा अध्यक्ष अवधनारायण यादव, प्रेमचंद यादव एड.,त्रिभुवन यादव ,हरिशंकर यादव , हरिहर यादव,दिनेश यादव जगतनारायण यादव सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
बैठक की अध्यक्षता परमेश्वर यादव ने की ।
बैठक का संचालन युवा अधिवक्ता अभिनाथ यादव ने किया।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह