नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज ब्यूरो हजारीबाग
हजारीबाग: विश्व आयुर्वेद दिवस के पावन अवसर पर, हजारीबाग में पंचकर्म चिकित्सा सेवा का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह सेवा अब नए समाहरणालय भवन के पास स्थित पंचकर्म भवन में जिला आयुष चिकित्सा विभाग द्वारा प्रदान की जाएगी।
आयुर्वेद की प्राचीन और प्रभावी चिकित्सा प्रणाली में पंचकर्म को एक अत्यंत महत्वपूर्ण विधि माना जाता है। इस सेवा के शुभारंभ का श्रेय सांसद मनीष जयसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी को दिया गया, जिन्होंने इसके लिए लगातार प्रयास किए थे।
कार्यक्रम के दौरान, सांसद ने भगवान धन्वंतरी का स्मरण किया और जिला आयुष चिकित्सा विभाग से जुड़े चिकित्सकों तथा योग गुरुओं को
संबोधित किया।
उन्होंने “Prevention is better than cure” (इलाज से बेहतर रोकथाम है) की भावना पर जोर देते हुए आम जनता के बीच आयुर्वेद के व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर, जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस. एन. तिवारी, जिला नोडल आयुष पदाधिकारी डॉ. आनंद कुमारी शाही, आयुष चिकित्सक डॉ. विजय तिवारी, डॉ. नीरज उपाध्याय, डॉ. राजेश मिश्रा, डॉ. रंजना कुमारी, डॉ. संतोष कुमार, सुबोध ओझा, भाजपा नेता राजू सिंह, अनिल मिश्रा और सांसद के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
सांसद ने अपने संदेश में कहा कि “आयुर्वेद हमारी धरोहर है, इसे अपनाकर स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ें।”