प्रशिक्षकों के चयन के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
नन्दगोपाल पाण्डेय ब्यूरोचीफ सोनभद्र
सोनभद्र। वर्ष 2026 में जिले के हज यात्रियों को प्रशिक्षण प्रदान किए जाने के लिए प्रशिक्षकों के चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन 20 अक्तूबर तक जारी रहेगा। आवेदन हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर किया जाएगा। कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (सीबीटी) हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से 18 नवंबर को आयोजित की जाएगी। शार्ट लिस्टेड परीक्षार्थियों का साक्षात्कार नवंबर के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। चयनित प्रशिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण मुंबई में आगामी ‘नवंबर के चौथे सप्ताह में संभावित होगा।