ब्यूरो चीफ मनोज भट्ट
जिला बस्तर छत्तीसगढ़
जगदलपुर बस्तर,24 अक्टूबर 2025/पुलिस अधीक्षक,शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य मे प्रतिबंधित नशीली केप्सूल एवं इंजेक्शन एम्पुल बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार करने वाले एक आरोपी सहित एक सप्लायर को बड़ी खेप के गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में दिनांक 22.10.25 को मुखबिर सूचना मिला कि एक पतला दुबला व्यक्ति इंडस्ट्रियल एरिया बालाजी फर्नीचर के पास खड़ा होकर प्रतिबंधित नशीली दवाई केप्सूल बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है, की सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार डी धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया, उक्त टीम के द्वारा मुखबिर के बताये स्थान में जाकर संदेही की तस्दीक किया गया, संदेही मिलने से नाम पता पूछने पर अपना नाम धरम साहू पिता प्रेमू दास साहू निवासी पनारा पारा जगदलपुर का रहने वाला बताते हुए अपने कब्जे से बिक्री करने के लिए रखे एक प्लास्टिक थैला में प्रतिबंधित नशीली केप्सूल पाईवोन स्पॉस प्लस/ट्रामाडोल कुल 600 नग किमती 4,940/ रूपये को अम्बागुडा जिला कोरापुट में स्थित तूफान मेडिकल के संचालक से खरीद कर लाना बताया जिसे मौके पर समक्ष गवाहों के पूछताछ कर जप्त करने पश्चात उक्त आरोपी के निशानदेही पर सप्लायर शेख मोहम्मद हसन पिता शेख तूफान निवासी कुम्हालीपुट अम्बागुडा थाना जिला कोरापुट ओड़िशा से सप्लाई के संबंध में पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार कर अपने कब्जे में रखे अवैध प्रतिबंधित नशीली दवाई केप्सूल ट्रामाडोल 1,176 नग किमती 11,642 रु, तथा Pentazocine इंजेक्शन एम्पुल 190 नग किमती 7,123 रु को पेश करने से वजह जप्त करते हुए दोनों आरोपियो को दिनांक 23/10/25 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
निरीक्षक – लीलाधर राठौर
उ. नि. – ललित सिंह नेगी, लोकेश्वर नाग स उ नि – सतीश श्रीवास्तव प्र.आर. – पवन श्रीवास्तव, अहिलेश नाग, सुनील मनहर, मयाराम कश्यप आरक्षक – भैरव सिन्हा, अजित सरकार, संदीप राणा, सविता खेस, तिलोत्मा कश्यप