घटना का संक्षिप्त विवरण- फरियादी नितेश मालवीय पिता हरगोविंद मालवीय उम्र 35 साल निवासी वार्ड क्रमांक
14 बजीरगंज कालोनी बाड़ी ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि मैं दिनांक 22/10/2025 को सुबह उठा तो देखा की मेरी पत्नि जमीन पर पडी हुई थी जिसको मैंने हिला डुला कर देखा तो पता चला कि मेरी पत्नि खत्म हो चुकी थी। जिसकी सूचना फरियादी ने पुलिस को दी।
फरियादी की सूचना पर पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची व घटना स्थल को पुलिस द्वारा सुरक्षित कर मौके पर एफ.एस.एल. जांचकर्ता अधिकारियो को बुलाकर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कराया गया। फरियादी की सूचना पर थाना बाडी में मर्ग क्र. 35/2025 धारा 194 बी.एन.एस.एस. कायम कर जांच में लिया गया।
दौराने जांच अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग बाड़ी श्रीमति नीलम चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी द्वारा पृथक से जांच टीम गठित कर मर्ग का बारीकी से जांच करवाया गया। जांच में मृतिका का पति संदेह के घेरे में आना पाया गया जिससे पुलिस ने थोडी शक्ति पूर्वक पूछताछ किया तो उसने घटना को कारित करना स्वीकार किया। बाद जांच उपरांत थाना बाडी में अपराध क्रंमाक 298/2025 धारा 103(1),238 बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया। आरोपी से पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा बताया गया कि उसकी सुबह अपनी पत्नि से चरित्र शंका पर से आपसी विवाद के चलते उसने अपनी पत्नि को घर मे हाथ, मुक्का, लात से मारपीट किया जिससे पत्नि बेहोशी हो गई और पास रखे तकिये से उसकी सांस बंद कर उसकी हत्या कर दी । मेमोरेंडम एंव घटना स्थल पर मिले सबूत एंव गवाहो के आधार पर ही सूचनाकर्ता नितेश मालवीय ही घटना का आरोपी पाया जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायियक अभिरक्षा में भेजा गया।
सराहनीय भूमिका – उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी राजेश तिवारी, उप निरी, संजय यादव, सउनि सीताराम अहिरवार, सउनि. मोहन यादव, प्रआर. 82 शिवशंकर चावड़े, प्र.आर.65 प्रेम सिंह दांगी, प्रआर. 182 प्रदीप, प्रआर. 615 लक्ष्मी प्रसाद मालवीय, आर. 15 देवेन्द्र सिंह राजपूत, आर. 162 ललित शर्मा, आर. 45 मनोज टेकाम, की सराहनीय भूमिका रही।