जनपद कुशीनगर की पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब थाना अहिरौली बाजार क्षेत्र में देर रात हुई पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी पशु तस्कर राकेश कुशवाहा घायल हो गया। पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा, कारतूस, बिना नंबर की मोटरसाइकिल और 900 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कसया श्री कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
घटना का विवरण:
दिनांक 01/02 नवंबर 2025 की रात्रि में पुलिस को सूचना मिली कि अहिरौली बाजार क्षेत्र में एक सक्रिय पशु तस्कर आने वाला है। सूचना के आधार पर अहिरौली बाजार, कप्तानगंज थाना व स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से अहिरौली-बोदरवार मार्ग पुलिया के पास घेराबंदी की।
चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली लगने से अभियुक्त घायल हो गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान राकेश कुशवाहा पुत्र छोटन कुशवाहा निवासी तरया लछिराम टोला मछार, थाना तरयासुजान के रूप में हुई।
घायल अभियुक्त को इलाज हेतु पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
राकेश कुशवाहा पर कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे मामले शामिल हैं। वह लंबे समय से पशु तस्करी गिरोह से जुड़ा हुआ था और 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी घोषित था।
बरामदगी:
एक अदद तमंचा 315 बोर
एक खोखा कारतूस 315 बोर
एक जिंदा कारतूस 315 बोर
बिना नंबर की मोटरसाइकिल
₹900 नकद
पुलिस टीम:
निरीक्षक आशुतोष सिंह, प्रभारी स्वाट टीम, कुशीनगर
प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे, थाना अहिरौली बाजार
प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभूषण प्रजापति, थाना कप्तानगंज
क्षेत्राधिकारी कसया श्री कुन्दन कुमार सिंह ने बताया कि —
“अभियुक्त राकेश कुशवाहा पशु तस्करी में सक्रिय था और उस पर कई मुकदमे दर्ज थे। मुठभेड़ के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की कार्यवाही में वह घायल हुआ है। आगे की विधिक कार्यवाही जारी है।”
👉 राजेश