सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने किया फीता काटकर शुभारंभ।मिशन में आबद्ध प्रशिक्षण प्रदाता सोनित ग्रुप ऑफ स्ट्डीज ऐजुकेशनल सोसायटी द्वारा स्थापित प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने फीता काटकर किया गया। सदर विधायक द्वारा मॉ सरस्वती जी की छाया चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि सदर विधायक ने उपस्थित प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ’’प्रत्येक व्यक्ति को तकनीकी ज्ञान होना चाहिए तथा उस के ज्ञान के आधार पर उसे जीवकोपार्जन हेतु व्यवसाय अथवा नौकरी प्राप्त होगी, आज के वर्तमान व्यवसाय के अनुरूप इस प्रशिक्षण केन्द्र पर अपेरल सेक्टर के अन्तर्गत फैशन डिजायनिंग का कोर्स प्रतिभागियों को रोजगार दिलाने में अहम भूमिका अदा करेगा क्योकि यही समय की मांग है’’। कार्यक्रम में उपस्थित एम०आई०एस० मैनेजर भारत कुमार शर्मा द्वारा संचालित हो रहे प्रशिक्षण कोर्स के बारें में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी गयी, साथ ही साथ प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ’’कौशल सफलता की सीढ़ी है जो किसी को भी नयी ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिये सशक्त बनाती है’’।कार्यक्रम की याद संजोय रखने हेतु प्रशिक्षण प्रदाता सोनित ग्रुप ऑफ स्ट्डीज ऐजुकेशनल सोसायटी के डायरेक्टर नितिन वर्मा द्वारा विधायक जी एवं एम०आई०एस० मैनेजर भारत कुमार शर्मा को स्मृतिचिन्ह प्रदान किया गया।इस दौरान प्रमुख रूप से कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी संस्था के हेड़ एवं उनकी टीम एम०आई०एस० मैनेजर भारत कुमार शर्मा उमेश सिंह, व प्रशिक्षण प्रदाता के समस्त प्रशिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश