✍ किशोर कुमार दुर्ग छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
अखिल भारतीय पालक संघ भिलाई दुर्ग छत्तीसगढ़ में नालंदा इंग्लिश मीडियम स्कूल में नशा और डिजिटल नशा के विरुद्ध अभियान चलाया गया।
आज दिनांक 12/11/2025 को ” अखिल भारतीय पालक संघ” भिलाई के द्वारा नालंदा इंग्लिश मीडियम स्कूल , कैलाश नगर , में ” नशा” एवं ” डिजिटल नशा” से दूर रह कर अपने जीवन को सफल बनाने के लिए क्या करे , इस पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया । जहां मुख्य वक्ता के रूप में हमारे अंचल के बहुचर्चित एवं कॉमर्स विषय में अपने अंचल का मान बढ़ाने वाले शिक्षक डॉ संतोष राय ने अपने अनमोल वचनों से बच्चों को “नशे” एवं ” डिजिटल नशे” से दूर रह कर अपने करियर को सफल बनाने का गुर सिखाए , जहां बच्चे अत्यंत उत्साह के साथ उनके बहुमूल्य वचनों को सुन कर अपने करियर को नशे से दूर रहते हुए सफल करने का मार्गदर्शन प्राप्त किए, कार्यक्रम में स्कूल के प्रिंसिपल आशीष घोषाल, समिति के अध्यक्ष श्रीमती अरुंधूति दुबे , सचिव प्रदीप दुबे, संयोजक किशोर कुमार , संचालक स्वदेश शुक्ला , नीतीश भंडारे, डॉ संतोष सिंह, संजीत सोनी सहित स्कूल के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।