कृषि उपज मंडी इटारसी में किसान सम्मेलन
किसानों के खातों में पहुंचे भावांतर योजना के 233 करोड़ रुपए, सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने किसानों की ओर से मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त-
राजेंद्र धाकड़ जिला संवाददाता नर्मदापुरम
इटारसी कृषि उपज मंडी में गुरुवार को भावांतर योजना को लेकर किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी नर्मदापुरम विधायक सीताशरण शर्मा ने विधीवत भगवान बलराम एवं भारत माता का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर देवास में भावांतर योजना के राज्य स्तरीय उत्सव कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से सीएम मोहन यादव 233 करोड़ रुपए की भावांतर राशि का अंतरण किये।
इस अवसर पर उपस्थित किसानों से संवाद करते हुए सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। भावांतर योजना के माध्यम से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाकर उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे प्रत्येक स्तर पर यह सुनिश्चित करें कि किसानों को कोई परेशानी न हो और योजना का लाभ उन्हें पारदर्शी एवं सरल प्रक्रिया के तहत प्राप्त हो। किसानों को योजना का लाभ सुचारु रूप से और समय पर मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करना है और सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र किसान इससे वंचित न रहे।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री राजो मालवीय इटारसी नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान सदस्य नीतिराज सिंह पटेल प्रयागराज रघुवंशी दीपक महाला महेंद्र सिंह यादव उप संचालक कृषि जेआर हेड़ाऊ सहित कृषि विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसानों की उपस्थिति रही।